रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने N टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा है कि अमेरिका को दाइश से लोहा ले रहे ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह को मान्यता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा आज भी अमेरिका ईरान के सम्बन्ध ओबामा प्रशासन की तरह ही कड़वे हैं लेकिन अगर ट्रम्प की प्राथमिकता आतंकवाद से युद्ध है तो उन्हें दाइश से युद्ध में बराबर के सहयोगी हिज़्बुल्लाह को एक इकाई के रूप में मान्यता देनी होगी।
लावरोफ़ ने कहा अगर हम वास्तविकता के अनुसार कार्य करें तो हमें दाइश के विरुद्ध अभियान में हिज़्बुल्लाह कि भागीदारी को मानना होगा ।
13 फ़रवरी 2017 - 09:21
समाचार कोड: 811373
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने N टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा है कि अमेरिका को दाइश से लोहा ले रहे ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह को मान्यता देनी चाहिए।